Showing posts with label poem. Show all posts
Showing posts with label poem. Show all posts
Wednesday, 26 June 2013
Dedicated to Uttarakhand and Himachal flood victims :-
मौत के करीब जा रहे आस्तिक से नास्तिक होते एक इंसान की अपने प्रभु से आखिरी बात...
बेहतर ज़िन्दगी की तलाश में आया था
बदतर मौत के करीब जा रहा हूँ
सोचा था तेरे दर्शन करता चलूँ
अब सीधा तुझसे मिलने आ रहा हूँ...
अभी कल ही तो हँसना शुरू किया था
ज़िन्दगी को जैसे जीना शुरू किया था
अब अचानक तेरा मुझको ये बुलावा
मेरे अपनों को तेरे खिलाफ भड़का रहा है...
ताउम्र मेरी पापों से भरी तेरी कृपा से सराबोर रही
अब एक पल की भक्ति का ये सिला पा रहा हूँ
बेहतर ज़िन्दगी की तलाश में आया था
बदतर मौत के करीब जा रहा हूँ....
अभी कल ही तो एक आशियाना बसाया था
खुद ही उसका पता भूलता जा रहा हूँ
सोचा था तेरे दर्शन करता चलूँ
अब सीधा तुझसे मिलने आ रहा हूँ....
'Alex Dhissa'
Thursday, 13 September 2012
कुछ को लगा हार गया हूं
![]() |
| I Will Try, Until I Die |
मुझ को लगा जीत गया हूं
दौड़ खत्म कहां हुई है
फैसले में अब भी वक्त बहुत है...
साथ चलना हमने शुरु किया
तेज़ दौड़ना सब ने शुरु किया
लड़खड़ा के ही तो गिरे हैं
दौड़ में तो अब भी शामिल सही...
हर दांव तुम्हारा देख चुके हैं
कुछ तीर हमारे भी सही
मोहरे तुम्हारे यूं खूब लड़े हैं
बादशाह ! बन के हम भी अड़े हैं...
तेज़.. धारा से नाव चलती नहीं
आंधियों में आग लगती नहीं
धरती पे दौड़के तुम क्या करोगे
हम आसमां में उड़ते रहेंगे...
चलो.. हर हार हमने मान ली
जीत भी तो अब बंट के रहेगी
दौड़ तो तुम जीत चुके हो
मंज़िलों पे अब कब मिलोगे...
एलेग्ज़ेण्डर ढिस्सा
हर दांव तुम्हारा देख चुके हैं
कुछ तीर हमारे भी सही
मोहरे तुम्हारे यूं खूब लड़े हैं
बादशाह ! बन के हम भी अड़े हैं...
तेज़.. धारा से नाव चलती नहीं
आंधियों में आग लगती नहीं
धरती पे दौड़के तुम क्या करोगे
हम आसमां में उड़ते रहेंगे...
चलो.. हर हार हमने मान ली
जीत भी तो अब बंट के रहेगी
दौड़ तो तुम जीत चुके हो
मंज़िलों पे अब कब मिलोगे...
एलेग्ज़ेण्डर ढिस्सा
Subscribe to:
Posts (Atom)
