Showing posts with label shameful act.. Show all posts
Showing posts with label shameful act.. Show all posts

Friday, 12 April 2013

नब्‍बे वर्षीय महिला के साथ बलात्कार


होशियारपुर। पंजाब में होशियारपुर जिले के मांड मोटला गांव में हुई एक चौंकाने वाली घटना में 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात हुई। यह महिला ढंग से बोल भी नहीं पाती है और उसकी स्मरणशक्ति कमजोर हो गई है। वह प्रार्थना करने के लिए पास के धार्मिक स्थल पर जाती थी।

कल शाम इस महिला के पुत्र ने पाया कि हलेर जनार्दन के भगतराम के पुत्र रघबीर सिंह ने वनक्षेत्र में पीड़िता पर यौन हमला किया। उसे देखकर रघबीर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।




सौजन्य : Web Dunia, Bhasha